Iran US News: ‘ईरानी विदेश मंत्री और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ के प्लेन की आपात लैंडिंग, इज़रायली जेट्स..’

रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायल बाघर और अराघची को अप्रैल 2026 में निशाना बना सकता था, जब अमेरिका-ईरान के बीच गंभीर बातचीत शुरू हुई थी.

ईरान अमेरिका शांति वार्ता के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ इस्लामाबाद बातचीत के लिए आए थे. इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से हुई थी. इस मीटिंग को लेकर अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी दि न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों को ये डर

था कि इज़रायल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालीबफ को निपटा सकता है. जिसकी वजह से युद्धविराम को लेकर बातचीत पटरी से उतर सकती थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायल बाघर और अराघची को अप्रैल 2026 में निशाना बना सकता था, जब अमेरिका-ईरान के बीच गंभीर बातचीत शुरू हुई थी. अमेरिकी अधिकारियों को डर था कि अगर ऐसा होता तो बातचीत को ना सिर्फ पलीता लगता बल्कि, ज़मीनी स्तर पर टकराव फिर से शुरू हो जाता. इसी चिंता की वजह से अमेरिका ने क्षेत्र में देशों को बताया था कि वो ईरान को चेतावनी दें कि इज़रायल इन दोनों को निशाना बना सकता है.

और पढ़ें