Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

US Attack Venezuela: ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो समेत पत्नी को भी उठवाया!

हमले के वक्त कई हेलीकॉप्टर और विमान वेनेजुएला के आसमान में काफी नीचे उड़ते हुए नज़र आ रहे थे.

अमेरिका ने वेनेजुएला पर कई हवाई हमले किए हैं. वेनेजुएला की राजधानी कारकास में करीब 7 धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है. दोनों को वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है. बता दें कि हमले के वक्त कई हेलीकॉप्टर और विमान वेनेजुएला के आसमान

में काफी नीचे उड़ते हुए नज़र आ रहे थे. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि मदुरो के ऊपर अमेरिका में मुकदमा चलाया जाएगा.

और पढ़ें