होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में हुए अमेरिकी हमले ने इस वक्त पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पीड़ित परिवारों के घरों में मातम पसरा हुआ है। इस बेहद गंभीर घटना के बाद भारत सरकार
ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए इन हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि वाणिज्यिक जहाजों (कमर्शियल शिप्स) पर इस तरह की जानलेवा सैन्य कार्रवाई को किसी भी कीमत पर उचित नहीं ठहराया जा सकता।
… और पढ़ें