UP Eletions 2027: अखिलेश यादव के आरोपों पर आजमगढ़ में एक्शन | वोटर लिस्ट में 13 जगह ‘विकास यादव’

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजमगढ़ की वोटर लिस्ट दिखाते हुए दावा किया था कि इसमें विकास यादव नाम बार-बार दर्ज है. अब जांच के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नौ चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इनमें पांच बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ और एक कंप्यूटर सहायक को चुनावी काम से हटाने और उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, एक निर्वाचन अधिकारी और दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी है. जांच में विकास यादव नाम की 13 प्रविष्टियां मिलीं, लेकिन सभी फर्जी मतदाता नहीं थे. दो प्रविष्टियां पहले ही हटाई जा चुकी थीं और बाकी 11 अलग-अलग लोगों से जुड़ी थीं. इनमें 10 लोगों के नाम और दूसरी जानकारियों में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरवाया गया है. अब आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची की दोबारा जांच होगी.

UP Voter List: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजमगढ़ की वोटर लिस्ट दिखाते हुए दावा किया था कि इसमें विकास यादव नाम बार-बार दर्ज है. अब जांच के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नौ चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के

खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इनमें पांच बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ और एक कंप्यूटर सहायक को चुनावी काम से हटाने और उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, एक निर्वाचन अधिकारी और दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी है. जांच में विकास यादव नाम की 13 प्रविष्टियां मिलीं, लेकिन सभी फर्जी मतदाता नहीं थे. दो प्रविष्टियां पहले ही हटाई जा चुकी थीं और बाकी 11 अलग-अलग लोगों से जुड़ी थीं. इनमें 10 लोगों के नाम और दूसरी जानकारियों में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरवाया गया है. अब आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची की दोबारा जांच होगी.

… और पढ़ें