Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Trump Venezuela Attack: Maduro को गिरफ्तार करने के बाद, इन देशों पर है ट्रंप की नजर

Trump Venezuela Attack: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार कर अपने साथ यूएस ले आई है। चीन और रूस ने खुले तौर अमेरिका से मादुरो को तुरंत रिहा करने को कहा और ऐसी कार्रवाई की निंदा की है। इस कार्रवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप न द अटलांटिक मैगजीन को दिए इंटरव्यू (donald trump atlantic magazine interview) में एक और देश पर कब्जा करनी की अपनी इच्छा दोहराई और उस देश का नाम ग्रीनलैंड है। और इसके अलावा उन्होंने एक और देश पर इसी तरह की कार्रवाई करने की बात कही है। उस देश का नाम क्यूबा है। तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में ट्रंप की नजर इन दोनों देशों पर क्यों हैं।

Trump Venezuela Attack:अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी पर 2 जनवरी की रात हमला  कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरोऔर उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया है, इसके बाद से पूरी दुनिया में इसकी चर्चा चल रही है, तो वहीं ट्रंप इसके अलावा दो और देशों को धमकी दी है।