Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Epstein Files Release: Donald Trump का बड़ा फैसला, 30 दिन में Jeffrey Epstein की हर फाइल खुलेगी

Epstein Files Release: अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने “एप्स्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट” पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत 30 दिनों में जेफरी एप्स्टीन की सारी फाइलें सार्वजनिक होंगी। इसी बीच डेमोक्रेटिक कमेटी ने 2014 का एक पुराना ईमेल जारी किया जिसमें एप्स्टीन ने न्यूयॉर्क में यूएन सम्मेलन के दौरान अपने मेहमानों की लिस्ट में “Hardeep Puree (India)” का नाम लिया था – स्पेलिंग भी गलत। ये वही हार्दीप सिंह

पुरी हैं जो आज केंद्र में मंत्री हैं। उस वक्त वो न्यूयॉर्क में ही थे। कांग्रेस ने इसे गंभीर बताकर मंत्री से सफाई मांगी, बीजेपी ने इसे “शराबी बड़बोला पन” और “बिना सबूत की नाम ड्रॉपिंग” बताया। हार्दीप पुरी ने अब तक चुप्पी साध रखी है। आने वाले दिनों में और फाइलें खुलेंगी, तब शायद पूरा सच सामने आए।

और पढ़ें