Taiwan China Conflict: स्पेशल ऑपरेशन की आड़ में ताइवान में कूदेगा चीन?

चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि चीन के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने एक विशेष समुद्री ट्रैफिक कंट्रोल ऑपरेशन लॉन्च किया है.

चीन ने ताइवान के पूर्वी जल क्षेत्र में एक विशेष समुद्री अभियान शुरू किया है. इस पूरे ऑपेरशन में चीन के कई प्रांतों की फोर्स और चीन के तटरक्षक गार्ड्स ने हिस्सा लिया है. इसको लेकर, चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि चीन के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने एक विशेष समुद्री ट्रैफिक कंट्रोल ऑपरेशन लॉन्च किया है. यह ऑपरेशन चीन के समुद्री प्रशासनिक न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करने

और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए है. दरअसल, हाल ही में फिलिपींस और जापान ने अपनी समुद्री सीमाओं को सीमांकन करने के लिए बातचीत शुरू करने का ऐलान किया है. इस इलाके में वो क्षेत्र भी शामिल है, जो ताइवान से मिलता है और चीन का कहना है कि यह उसके समुद्री क्षेत्र और संप्रभुत्ता का उल्लंघन है. इसको लेकर, चीन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता Mao Ning ने कहा कि चीन को किनारे करके तथाकथित समुद्री सीमा निर्धारण वार्ता शुरू करने की जापान और फिलीपींस की कोशिश UNCLOS और अन्य समुद्री और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है.

और पढ़ें