दिल्ली IGI Airport पर Swiss Air का इंजन फेल, टेक-ऑफ के दौरान धुंआ, इमरजेंसी इवैक्यूएशन में 6 घायल

इमरजेंसी घोषित कर सभी को इमरजेंसी स्लाइड्स से रनवे पर उतारा गया। इस अफरा-तफरी में 4-6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक क्रू मेंबर को भी चोट आई। आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रनवे बंद रहा, बाद में ऑपरेशन सामान्य हो गया। स्विस एयर ने यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस के ज्यूरिख जाने वाले फ्लाइट LX147 (एयरबस A330) ने 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 1 बजे टेक-ऑफ के दौरान इंजन फेलियर का शिकार हो गया। लैंडिंग गियर और इंजन क्षेत्र से धुंआ निकलने के बाद पायलट ने टेक-ऑफ रद्द कर दिया। विमान में 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे।