Delhi Water Crisis Ground Report : 6 महीने से पी रहे दिल्ली जल बोर्ड का जहरीला पानी, MLA पर फूटा लोगों का गुस्सा

B ब्लॉक सुभाष नगर में 8-10 महीने के बच्चे पार्थ की तबीयत गंदे पानी से बिगड़ गई है। DJB, MLA श्याम शर्मा, CM पोर्टल और PMO में दर्जनों शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह स्वास्थ्य आपातकाल है जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। #delhiwatercrisis #delhijalboard #subhashnagar #harinagar #delhinews #watercontamination

Delhi Water Crisis : दिल्ली के पश्चिमी इलाकों सुभाष नगर, हरि नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, उत्तम नगर सहित कई क्षेत्रों में भयंकर पानी संकट है। दिल्ली जल बोर्ड का पानी काला, बदबूदार और सीवर जैसा आ रहा है। लोग पीने के लिए महंगे बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं, लेकिन नहाने-धोने के लिए गंदा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। इससे पेट की बीमारियां, दस्त और टाइफाइड के मामले बढ़

गए हैं।

और पढ़ें