Russia Ukraine News: आइसलैंड्स की ज़मीन का वो टुकड़ा, जिसने रूस-Japan में सुलगाया टकराव

रूस ने जापान की इस आलोचना का जवाब कुरिल आइसलैंड के पास मिसाइल परीक्षण से दिया है.

रूस यूक्रेन टकराव के बीच रूस ने कुरिल आइसलैंड के पास एक मिसाइल परीक्षण किया है. जिससे अब साफ हो गया है कि रूस-जापान सीधे टकराव के मैदान में आमने सामने आने वाले हैं. दरअसल, 13 अगस्त 2026 को पुतिन ने पहली बार कुरिल आइसलैंड का आधिकारिक दौरा किया था. उनका ये दौरान कुरिल आइसलैंड्स के इतुरुप आइसलैंड पर था. जिसे जापान में इतोरफु कहा जाता है. और जैसे ही

पुतिन यहां पहुंचे थे. वैसे ही जापान ने पुतिन के इस दौरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. और टोक्यो ने उनकी जमकर आलोचना की थी. लेकिन, अब रूस ने जापान की इस आलोचना का जवाब कुरिल आइसलैंड के पास मिसाइल परीक्षण से दिया है. रूस ने दक्षिणी कुरिल आइसलैंड के पास कई मिसाइलें लॉन्च की हैं, जिसमें एक साथ कई मिसाइलों का परीक्षण किया गया है.

… और पढ़ें