White House Dinner में शामिल हुए Ambani, Mahindra, Tim Cook, और Nadella जैसे कारोबार जगत के दिग्गज

बीते दिन व्हाइट हाउस में शानदार डिनर पार्टी रखी गई जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोनों देशों की दोस्ती की कसीदे पड़ी। मोदी के संबोधन ने दुनिया का ध्यान तो खींचा ही, साथ ही पार्टी में आए दोनों देशों के वीआईपी गेस्ट ने भी व्हाइट हाउस में चार चांद लगा दिए। पार्टी में एक से बढ़कर एक बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की।