Ram Mandir Trust के बड़े नाम FIR से बाहर, Supreme Court में याचिका खारिज; Ayodhya में सियासी घमासान

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है। एडवोकेट अनूप अवस्थी ने शीर्ष अदालत से CBI जांच की मांग की है। लेकिन कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने पूछा कि इस मामले में इतनी जल्दी क्या है? कहा गया कि छुट्टियों के बाद कोर्ट खुलने पर ही सुनवाई होगी। इस बीच सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस ने जेल में बंद आठों आरोपियों के बैंक खातों की जांच के लिए एक बैंक पहुंची। अयोध्या के SBI और अन्य बैंकों की शाखाओं में उनके खातों की जांच की गई। करीब आधे घंटे रिकॉर्ड देखने के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस राम मंदिर ट्रस्ट के लॉकर भी देख सकती है। आज सभी आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, संभवतः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए। सुनवाई के दौरान पुलिस उनकी रिमांड मांग सकती है ताकि आगे पूछताछ की जा सके कि चोरी कब से और कैसे हो रही थी।

SC on Ram Mandir Scam : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अयोध्या में पुलिस की छापेमारी, आठ आरोपियों के घरों से क्या बरामद हुआ?