Exclusive: राहुल की डिनर पार्टी में 25 दलों की बैठक में 50 बड़े नेता, INDIA Bloc की मीटिंग में किन बातों पर हुई चर्चा ?

Rahul Gandhi On EC: राहुल गांधी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, रामगोपाल यादव, डिम्पल यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं के सामने कर्नाटक के एक लोकसभा क्षेत्र में वोट चोरी के सबूत पेश किए, जैसा उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। पिछली बार विपक्षी दलों

के नेताओं की बैठक साल 2024 के जून में हुई थी, जब उन्होंने लोकसभा चुनावों में अच्छी-खासी बढ़त हासिल की थी। रात्रिभोज पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव, पार्टी की नेता डिंपल यादव, रामगोपाल यादव। टीएमसी के अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन। शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे। राकांपा (सपा) की सुप्रिया सुले और शरद पवार। राजद के तेजस्वी यादव। एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला। पीडीपी की महबूबा मुफ्ती। डीएमके के तिरुचि एन शिवा, सीपीआई के महासचिव डी राजा। सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी। सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और एमएनएम प्रमुख कमल हासन इस बैठक में उपस्थित थे।

और पढ़ें