पंजाब निकाय चुनाव में आप की जीत, भाजपा-कांग्रेस हुई चारों खाने चित!

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने जब आंकड़े सामने रखे, तो विरोधियों के होश उड़ गए। पंजाब के 48 शहरी निकायों में से 34 पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस को केवल 3 निकाय मिले और अकाली दल को मात्र 6। ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी एजेंसियों के दम पर राजनीति करती है, पंजाब की जनता ने उसे लोकतंत्र की असली ताकत दिखा दी। उन्होंने भाजपा गठजोड़ को "ED पार्टी" कहा और कहा कि डर और दबाव की राजनीति पंजाब में नहीं चलती।

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 1441 वार्डों के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 670 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत के रूप में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कांग्रेस सिर्फ 275 सीटों तक सिमट गई, जबकि शिरोमणि अकाली दल को 203 सीटों

पर संतोष करना पड़ा। सबसे बड़ा झटका भाजपा को लगा, जहां 1142 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन नतीजों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि पंजाब की राजनीति तेजी से बदल रही है।

और पढ़ें