पाकिस्तान में दो साल में 20 से ज्यादा आतंकी ढेर, आज मारा गया पुलवामा हमले का गुनहगार

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फराबाद के AISS कॉलेज के बाहर हमजा की कार सड़क पर जाम में फंसी हुई थी, तभी हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलवार बाइक से आए थे और उन्होंने बुर्का पहन रखा था।

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई, जहां हमजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पाकिस्तान में आतंकियों के इस तरह मारे जाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले दो वर्षों में 20 से ज्यादा बड़े आतंकी ढेर किए जा चुके

हैं। इससे पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी नेटवर्क पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

और पढ़ें