फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी कर्ज ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं. यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के पांच स्थायी सदस्यों में शामिल फ्रांस आखिर इस स्थिति तक कैसे पहुंचा? इस एक्सप्लेनर में समझिए फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के पीछे की आर्थिक वजहें, आम जनता की बढ़ती मुश्किलें और सरकार की आर्थिक मजबूरियां. धीमी
आर्थिक विकास दर, युवाओं में बेरोजगारी, बढ़ता सरकारी खर्च, राजकोषीय घाटा और GDP के मुकाबले 118 फीसदी से ज्यादा सरकारी कर्ज फ्रांस के सामने बड़ी चुनौतियां हैं. आखिर क्यों फ्रांस की सरकार के लिए जनता को सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं देना मुश्किल होता जा रहा है? कर्ज पर बढ़ता ब्याज देश की अर्थव्यवस्था को किस तरह प्रभावित कर रहा है? और क्या फ्रांस आने वाले समय में बड़े कर्ज संकट का सामना कर सकता है? देखिए फ्रांस के प्रदर्शन और उसके पीछे छिपे आर्थिक संकट की पूरी कहानी.
… और पढ़ें