India Bloc Protest: 7 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान Priyanka Gandhi को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कांग्रेस और समर्थकों का आरोप है कि जब प्रियंका गांधी प्रदर्शन पर बैठी थीं, तब दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बिना उन्हें जबरदस्ती उठाकर बस में बैठाया. विपक्ष ने इस कार्रवाई को
लोकतांत्रिक मर्यादाओं और महिला सम्मान का अपमान बताया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ लंच बैठक की थी, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद शामिल हुए। लंच बैठक के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर के पास से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
… और पढ़ें