RSS पर Ban नहीं, पारदर्शिता चाहिए! Priyank Kharge ने BJP सांसद Ramesh Jigajinagi के बयान पर क्या कहा?

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत से संगठन की कानूनी स्थिति, फंडिंग और अन्य जानकारी मांगी थी। 16 जून को उन्होंने साफ किया कि वे आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कर रहे, बल्कि इसके कामकाज में पूरी पारदर्शिता चाहते हैं। “मैं चाहता हूं कि सभी संगठन कानून के दायरे में काम करें। गृह मंत्री के नाते मैं किसी संगठन को कानून का पालन किए बिना काम नहीं करने दूंगा,” खरगे ने कहा।

प्रियांक खरगे ने साफ किया कि वे आरएसएस पर बैन नहीं लगाना चाहते, बल्कि संगठन की कानूनी स्थिति, फंडिंग और कामकाज में पूरी पारदर्शिता चाहते हैं। दूसरी तरफ बीजेपी सांसद रमेश जिगजिनागी ने पूछा – “दलितों को आरएसएस से क्या लेना-देना?” और खरगे को चेतावनी दी कि आरएसएस से टकराने वाला कोई राजनीति में नहीं टिका। वीडियो में जानिए RSS Funding से जुड़ा विवाद क्या है?