महिला आरक्षण पर बोले पीएम , ‘सही वक्त पर कांग्रेस को मिलेगा जवाब, देश की बहने-बेटियां हमारे साथ’

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग महिलाओं को पुरानी सोच से देखते हैं, वे अपने झूठ पर अड़े रहे। 'नारी शक्ति' के प्रतिनिधित्व की लड़ाई दशकों से चल रही है.

महिला आरक्षण बिल के विफल होने पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया है. पीएम ने इस दौरान कहा, “कुछ लोग महिलाओं के सपनों के टूटने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। लेकिन यह मामला श्रेय लेने का नहीं था। संसद में भी मैंने कहा था कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए और मैं विपक्ष को श्रेय देते हुए विज्ञापन छपवाऊंगा। लेकिन जो लोग महिलाओं को पुरानी

सोच से देखते हैं, वे अपने झूठ पर अड़े रहे। ‘नारी शक्ति’ के प्रतिनिधित्व की लड़ाई दशकों से चल रही है… आज आप सब निराश हैं; मैं भी निराश हूं। हो सकता है कि बिल पास कराने के लिए ज़रूरी 66% वोट हमें न मिले हों। लेकिन मुझे पता है कि हमारे पास देश की 100% महिलाओं का आशीर्वाद है। “

और पढ़ें