प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Noida International Airport (जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट) का उद्घाटन कर इसे देशवासियों को समर्पित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश के युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में नोएडा में एक बड़ी सेमिकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।