उत्तरपूर्वी राज्य सिक्किम के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ही रूप नजर आया। राज्य को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री गंगटोक में युवाओं संग फुटबॉल खेलते नजर आए। राजधानी में सुबह-सुबह फुटबॉल खेलकर प्रधानमंत्री ने माहौल को जोश और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।