अब तक कैसा रहा है इजराइल के साथ भारत का रिश्ता, पीएम मोदी के दौरे से क्या होगा फायदा?

नई दिल्ली ने लगातार इज़राइल और फ़िलिस्तीन के साथ अपने संबंधों को अलग रखने की कोशिश की है, लेकिन पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'हेक्सागन एलायंस' में भारत के शामिल होने की उम्मीद जताई है.

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 25 फरवरी को दो दिन के सरकारी दौरे पर तेल अवीव (pm modi tel aviv visit) पहुंचे हैं…ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि 9 साल बाद पीएम ऐसे समय पर इजरायल जा रहे है जब वेस्ट एशिया में US-ईरान के बीच संभावित टकराव की आशंका है…अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध (gaza war) शुरू होने के बाद यह मोदी का

न सिर्फ पहला दौरा है…बल्कि 2017 के बाद भी यह उनका पहला दौरा है…हालांकि भारत ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले की कड़ी आलोचना की थी… जिससे गाजा में भयानक युद्ध शुरू हुआ था… लेकिन उसने फ़िलिस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान पर भी अपना रुख बनाए रखा है…नई दिल्ली ने लगातार इज़राइल और फ़िलिस्तीन के साथ अपने संबंधों को अलग रखने की कोशिश की है…लेकिन पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘हेक्सागन एलायंस’ में भारत के शामिल होने की उम्मीद जताई है… तो आइए ‘World Decoder’ के इस एपिसोड में जानते हैं, आखिर क्या है ‘हेक्सागन एलायंस’ ? इजरायल के साथ भारत के कैसे रिश्ते रहे हैं ? और साथ ये भी की इजरायल के साथ भारत कौन-कौन से समझौते कर सकता है…

और पढ़ें