Parliament Session: लोकसभा में Modi-Shah को क्या बोले Owaisi- Manoj Jha से लेकर तमाम विपक्षी सांसद

विपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का दावा करते हुए भी असल मुद्दों (आर्थिक असमानता, आदिवासी अधिकार) से मुंह मोड़ रही है।

Parliament Session : 30 मार्च 2026 को लोकसभा में Rule 193 के तहत वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर चर्चा हुई। विपक्ष ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। सपा सांसद जिया उर रहमान बरक ने कहा कि हर असहमति को उग्रवाद नहीं बताया जा सकता, सरकार लोकतंत्र के खिलाफ असहमति दबा रही है। राजद सांसद मनोज झा ने नक्सल समस्या को जड़ से हल न करने और पुरानी सुरक्षा चूक (पुलवामा

हमला) का जिक्र करते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले का हवाला देकर कहा कि इंटेलिजेंस फेलियर और जवाबदेही तय न करने की वजह से आज भी सुरक्षा में कमजोरी बनी हुई है।

और पढ़ें