Lok Sabha Numbers Game: संसद में संख्या बल को लेकर सियासी हलचल तेज़ है। जून में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और शिवसेना (यूबीटी) में हुई टूट के बाद विपक्षी खेमे की ताकत कमजोर होती दिखाई दी, जबकि अलग हुए कुछ सांसदों और गुटों का झुकाव भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव संसद में एनडीए की संख्या बढ़ाने और
भविष्य में संवैधानिक संशोधनों के लिए आवश्यक समर्थन जुटाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। इसी पृष्ठभूमि में अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार आगामी मानसून सत्र में एक बार फिर परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा, 17 जुलाई को 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने की भी चर्चा है, जिसमें गंभीर आपराधिक मामलों में 30 दिनों से अधिक समय तक गिरफ्तारी या न्यायिक हिरासत में रहने वाले मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान शामिल हो सकता है।
… और पढ़ें