पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) एक बार फिर हिंसा और विरोध प्रदर्शनों की आग में है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रदर्शनकारियों को भारत की श्रेणी में रखते हुए “दुश्मन” बताया, जिसके बाद राजनीतिक विवाद और गहरा गया।