Noida Workers Protest: टारगेट नहीं निकला तो गाली- महिलाओं पर चीखना Noida Ph 2 फैक्टरियों का काला सच

मजदूरों ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए नारे लगाए – “योगी तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ में” और “11,000 में दम नहीं, 20,000 से कम नहीं”। कई कामगारों ने ओवरटाइम न मिलने, टारगेट के नाम पर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदतमीजी व यौन उत्पीड़न की शिकायतें भी कीं। हरियाणा में सैलरी बढ़ोतरी के बावजूद उत्तर प्रदेश में मजदूरों को इंसाफ नहीं मिल रहा। #NoidaProtest #WorkersProtest #NoidaNews #LabourProtest #FactoryWorkers

नोएडा फेज-2 की गारमेंट फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर पिछले 7-8 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मात्र 11-12 हजार रुपये सैलरी में 5000 रुपये रूम किराया, 500 रुपये किलो गैस और बच्चों की फीस का बोझ झेलते हुए वे 20-25 हजार रुपये मासिक वेतन और 8 घंटे ड्यूटी की मांग कर रहे हैं।