Noida Workers Protest Update: तीन महीने बाद जेल में बंद एक्टिविस्ट और छात्र, UP Police के चार्जशीट में आरोप झूठे ?

अभियान से जुड़े लोगों का आरोप है कि पुलिस के पास न तो कोई ठोस सबूत है और न ही मजबूत मामला, बल्कि झूठे दावों और विरोधाभासी बयानों के सहारे मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में रखा जा रहा है. देखिए सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, नंदिता नारायण और हिमांशु कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा?

Noida Workers Protest Update : 7 जुलाई 2026 को नोएडा वर्कर्स एंड एक्टिविस्ट्स रिलीज कैंपेन (CaRWAN) ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से हाल ही में चार एफआईआर में दाखिल चार्जशीट को पूरी तरह खोखला बताया गया.