Parliament Session: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला!

अमित शाह ने कहा कि सदन में किसी को भी नियमों के विपरीत बोलने का अधिकार नहीं है। शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह दावा करते हैं कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता, जबकि सच यह है कि वह खुद ही चर्चा में हिस्सा नहीं लेते। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा लाए गए कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा हुई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने उनमें भाग नहीं लिया।

संसद के मौजूदा सत्र में लोकसभा में उस समय तीखी बहस देखने को मिली जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों ने ओम बिरला की निष्ठा पर सवाल उठाए हैं, जो बेहद अफसोसजनक है।