Anant Singh Oath : मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को विधायक पद की शपथ ली। वो इस वक्त दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं। चुनाव के बाद जब बाकी विधायक शपथ ले रहे थे, तब वो जेल में होने की वजह से शपथ नहीं ले पाए थे। अब जाकर उन्होंने विधानसभा में शपथ ली।