फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। दोनों नेताओं की मुलाकात से पहले ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं।ट्रंप ने कहा, “मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह जबरदस्त हैं, जबकि मैं ऐसा नहीं हूं।” इस मुलाकात में भारत-अमेरिका संबंध, व्यापार, तकनीक, रक्षा सहयोग और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।