ट्रंप को H-1b वीज़ा पर माइक्रोसॉफ्ट की तगड़ी चेतावनी, नहीं माने तो..!

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आरोप लगाया कि माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी कर्मचारियों को ज्यादा वेतन देने से बचने के लिए विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी.

ट्रंप के एच-1बी वीज़ा पर आदेश के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने घोषणा की है किप्रशासन माइक्रोसॉफ्ट समेत आठ कंपनियों को अपने कुशल विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड मांगने से रोकने का कदम उठा रहा है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका में H-1B वीज़ा प्रोग्राम को लेकर बहस तेज है. ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि विदेशी कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर

अमेरिकी नागरिकों के रोजगार और वेतन को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. लेकिन माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस मामले को जिस तरह पेश किया जा रहा है, वह कंपनी की वास्तविक भर्ती नीतियों और इमिग्रेशन रिकॉर्ड की पूरी तस्वीर नहीं दिखाता. इस विवाद में सबसे बड़ा आरोप H-1B वीज़ा प्रोग्राम के कथित दुरुपयोग को लेकर है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आरोप लगाया कि माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी कर्मचारियों को ज्यादा वेतन देने से बचने के लिए विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी. माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. ‘पोलिटिको डिकोडेड’ को दिए एक खास इंटरव्यू में स्मिथ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि कंपनी के भर्ती और इमिग्रेशन रिकॉर्ड को सही तरीके से नहीं समझा गया है.

… और पढ़ें