Malviya Nagar Hotel Fire: अकाउंटेंट के नाम छुपाकर B&B चलाया, होटल मालिक का चौंकाने वाला खुलासा

आग के बाद इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया गया है। अंदरूनी हिस्से कमजोर हो गए हैं, शीशे, टाइल्स और फिटिंग्स ढीले पड़ गए हैं। पुलिस और फायर अधिकारी पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं, जिसमें फूड-सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की भी पड़ताल शामिल है। यह हादसा न सिर्फ लापरवाही, बल्कि सिस्टेमैटिक उल्लंघनों का परिणाम लगता है — जहां मुनाफे के चक्कर में जान-माल की सुरक्षा को तवज्जो नहीं दी गई।

Malviya Nagar Hotel Fire: बुधवार सुबह दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में Flourish Stays B&B में भीषण आग लगी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पुलिस ने इसे शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग बताया है। परिसर में LPG सिलेंडर मौजूद थे, लेकिन किसी सिलेंडर के फटने के सबूत नहीं मिले।