Ashok Kharat Case में Shinde गुट का बड़ा नेता फंसता दिखा, Deepak Kesarkar- Chakankar पर बड़ा खुलासा

राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की महिला प्रदेशाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर खरात के साथ पाद पूजा और छाता थामते हुए वायरल फोटो-वीडियो के बाद विवाद में घिर गई हैं। उन्होंने महिला आयोग का पद छोड़ दिया है। दीपक केसरकर (शिवसेना शिंदे गुट के नेता और पूर्व मंत्री) भी इस मामले में अटके नजर आ रहे हैं।

Ashok Kharat News: महाराष्ट्र में अशोक खरात प्रकरण ने सियासी घमासान मचा दिया है। नाशिक के भोंदूबाबा कहे जाने वाले अशोक खरात (कैप्टन खरात) पर महिलाओं से बलात्कार और यौन शोषण के गंभीर आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब राजनीतिक कनेक्शन सामने आ रहे हैं। शिंदे गुट के एक बड़े नेता मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं।