लखनऊ की लाल बारादरी मस्जिद में नमाज को लेकर छात्रों का बवाल, भारी फोर्स तैनात

रमज़ान का पाक यानी पवित्र महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा, सहरी और इफ्तार कर रहे हैं।

रमज़ान का पाक यानी पवित्र महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा, सहरी और इफ्तार कर रहे हैं। लेकिन रमजान के महीने में लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी मस्जिद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंदर बनी लाल बारादरी मस्जिद की सीलिंग के विरोध में छात्रों ने मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। और उन्होंने मांग की है कि मस्जिद को खोला जाए। छात्रों

के मुताबिक, यहां छात्र नमाज पढ़ने आते थे ऐसे में या तो मस्जिद की सीलिंग को हटाया जाए या फिर उनके लिए रमज़ान के महीने में नमाज पढ़ने के लिए कोई इंतेज़ाम किया जाए।

और पढ़ें