LPG Cylinder Price Today: केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (lpg cylinder) की रीफिल बुकिंग के लिए वेटिंग पीरियड बढ़ा दिया है। अब एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन की जगह 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और सभी customers तक बराबर सप्लाई पहुंचाने के लिए उठाया गया है।