LPG Crisis in India : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगा है। कई शहरों में लोग घबराकर LPG सिलेंडर की बुकिंग तेजी से कर रहे हैं। सरकार के मुताबिक हालात ऐसे हो गए हैं कि देशभर में रोजाना करीब 75 लाख सिलेंडर बुक किए जा रहे हैं। कई जगह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें भी देखने को मिल रही हैं।