साबरमती जेल से बाहर क्यों नहीं आ सकता लॉरेंस बिश्नोई? टाइगर केस में भी आया नाम

इस वीडियो में समझिए कि Lawrence Bishnoi को साबरमती जेल में कब और क्यों रखा गया, गृह मंत्रालय का आदेश कैसे लागू हुआ, BNSS की धारा 303 क्या कहती है और Baba Siddique हत्याकांड के बाद Mumbai Crime Branch उसे अपनी हिरासत में लेने में क्यों सफल नहीं हो पाई.

Lawrence Bishnoi का नाम कई बड़े अपराधों और गैंगवार के मामलों में सामने आ चुका है, लेकिन एक सवाल लगातार उठता है. आखिर मुंबई पुलिस या किसी दूसरे राज्य की पुलिस उसे गुजरात की Sabarmati Central Jail से बाहर ले जाकर अपनी हिरासत में क्यों नहीं रख सकती? इसके पीछे Ministry of Home Affairs (MHA) का एक प्रतिबंधात्मक आदेश है, जिसे अगस्त 2026 में लगातार चौथी बार बढ़ाया गया. इस

आदेश के तहत Lawrence Bishnoi को साबरमती जेल से बाहर ले जाने पर रोक है. उसकी अदालत में पेशी Video Conferencing के जरिए होती है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि जांच एजेंसियां उससे पूछताछ ही नहीं कर सकतीं. इसके लिए संबंधित अदालत की अनुमति या पाबंदी में छूट की जरूरत हो सकती है.

… और पढ़ें