US Iran War: J&K Vidhansabha में हंगामा Khamenei Iran जिंदाबाद के नारे…BJP Congress आपस में भिड़े

इस बवाल की वजह से 20 से 25 मिनट के अंदर ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मार्शलों की भी मदद लेनी पड़ी। सत्र के दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायक भी आमने-सामने आ गए थे। “पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारे लगाए जा रहे थे। मामूली झड़प भी देखने को मिली, जिसके चलते हालात संभालने के लिए मार्शलों को बीच-बचाव करना पड़ा।

JK Assembly: ईरान युद्ध का असर भारत की राजनीति पर पड़ने लगा है। दो खेमों में पार्टियां बंट चुकी हैं- इजरायल और ईरान। सदन के अंदर विधायकों द्वारा खामेनेई की तस्वीरें दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बीजेपी के विधायक “भारत माता की जय” के नारे लगाते रहे, जबकि कुछ विधायकों ने “अमेरिका हाय-हाय” के नारे भी लगाए। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने

काले कपड़े पहन रखे थे और ईरान के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

और पढ़ें