ISRO ने आठ उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया PSLV, SCATSAT-1 कक्षा में स्थापित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि कि इसरो ने सोमवार को अब तक के अपने सबसे बड़े प्रक्षेपण अभियान को अंजाम दिया। इस अभियान के तहत PSLV रॉकेट ने सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर आठ उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरी। इनका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुआ। इसरो ने सबसे लंबी फ्लाइट स्कैटसैट-1 को सागर और मौसम संबंधी जानकारियां प्राप्त करने के लिए लॉन्च किया

है। इन 8 उपग्रहों में दूसरे देशों के उपग्रह भी शामिल हैं। जिनमें भारत के तीन, अमेरिका का एक, कनाडा का एक, अलजीरिया के तीन उपग्रह हैं। इसरो के मुताबिक, PSLV का ये ऐसा मिशन है जिसमें उपग्रहों को दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा। उपग्रह लॉन्च करने के इस मिशन को समय के लिहाज़ से अब तक का सबसे लंबा मिशन माना जा रहा जो कि कुल सवा दो घंटे का समय लेगा। PSLV सी-35 के साथ गए सभी 8 उपग्रहों का कुल वजन लगभग 675 किलोग्राम है। स्कैटसैट-1 का वजन 371 किलोग्राम है।

और पढ़ें