कुछ ही दिनों पहले तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्तिकी ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब तुर्की के हाथों में जेरुसेलम का नियंत्रण होगा. मुस्तफा ने जब ये बयान दिया तो उस दौरान, उनके सामने तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप अर्दोआन भी मौजूद थे. हालांकि, इस दौरान, तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफा ने कहा कि हाल ही में हमने अल्लाह की मदद से दमिश्क, अलेप्पो और काराबख की
आज़ादी देखी. हम एक दिन जेरुसेलम की आजादी भी देखेंगे. तुर्की के गृह मंत्री का ये एक महज़ बयान नहीं था बल्कि, मिडिल ईस्ट में बदलते सत्ता समीकरण और रंजिश का एक ऐसा संकेत था. जो आने वाले समय में सैन्य टकराव की तरफ जा सकता है. अब तो तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप अर्दोआन ने इज़रायल को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे ये साफ हो गया है कि तुर्की इज़रायल से टकराने के लिए एक भूमिका तैयार कर रहा है. दरअसल, तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप अर्दोआन ने अपने एख बयान में कहा कि सीरिया और लेबनान पर इज़रालय के हमले अब उस स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां से उनसे तुर्की को भी खतरा है. इज़रायल की आक्रामकता पूरी दुनिया के लिए खतरा है, और इसे रोका जाना चाहिए.
… और पढ़ें