Netanyahu on Ceasefire Deal: 14 दिन के सीजफायर के बीच Lebanon में ताबड़तोड़ हमले

IDF अरबी भाषा के प्रवक्ता ने फिर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक चेतावनी जारी की है। उन्होंने हारेत ह्रेक, घोबेरी, लैलाकी, हदाथ, बुर्ज अल-बराजनेह, तौहीदात अल-घदीर और शियाह इलाकों के निवासियों को अपने घरों से निकल जाने की चेतावनी दी है।यह चेतावनी मार्च 2 से शुरू हुए इजराइल के लेबनान पर बढ़े हमलों के बाद से नियमित रूप से दोहराई जा रही है, जब हिजबुल्लाह की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई थी। यह चेतावनी लेबनानी राजधानी के एक बड़े इलाके को कवर करती है, जहां अब सैकड़ों हजारों विस्थापित लोग रह रहे हैं।इजराइली सेना का कहना है कि वे हिजबुल्लाह की सैन्य सुविधाओं (जैसे कमांड सेंटर और हथियार भंडार) को निशाना बना रही है और नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती, इसलिए तुरंत निकल जाने की सलाह दे रही है

Netanyahu on Ceasefire Deal : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने पर सहमति बन गई है। दोनों पक्षों ने दो हफ्तों (14 दिनों) के युद्धविराम पर सहमति जताई है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की शर्त भी शामिल है।इसराइल ने इस फैसले को मान लिया है, लेकिन स्पष्ट किया है कि यह युद्धविराम लेबनान में लागू नहीं होगा। इसराइल के आधिकारिक बयान में कहा गया कि लेबनान

में जारी कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।यह सहमति क्षेत्रीय तनाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, हालांकि दोनों पक्षों के बीच गहरे मतभेद बने हुए हैं। चीन और पाकिस्तान जैसी देशों की मध्यस्थता की भी चर्चा रही।

और पढ़ें