INDIA Alliance Meeting : दिल्ली का कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 8 जून को विपक्षी ‘INDIA गठबंधन’ की एक सामान्य संगठनात्मक बैठक ( india alliance meeting) है… लेकिन इसे सिर्फ एक रूटीन मुलाकात मान लेना भारतीय राजनीति की बिसात को न समझ पाने जैसा होगा… साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद और हालिया विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त झेलने के बाद, करीब एक साल बाद पूरा विपक्ष एक मेज पर आ
रहा है…लेकिन इस बैठक की टाइमिंग और इसके पीछे का राजनीतिक तनाव बेहद गहरा है… यह बैठक एकजुटता दिखाने से ज्यादा, गठबंधन के भीतर सुलग रही अंदरूनी बगावत, राज्यों में खोई जमीन और 2029 की चुनावी गोटियां सेट करने की एक हताश कोशिश है…हाल ही आए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने विपक्ष को एकजुट होने के लिए मजबूर कर दिया है…राजनीतिक समीकरण कुछ यूं बदला है कि… जो ममता बनर्जी 2024 से पहले इंडिया गठबंधन में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर दिखा रही थीं… अब वहीं ममता कांग्रेस के पीछे खड़ी नजर आ रही है… जबकि जो DMK कांग्रेस के साथ खड़ी थी अब बागी हो चुकी है…ऐसे में सवाल ये है कि आखिर विपक्ष इस बार किन मुद्दों पर एकजुट होगा… और कैसे ? DMK का बागी होना इंडिया गठबंधन के लिए कितना घातक साबित होगा ? तो आइए, ‘मुद्दा समझो’ के इस एपिसोड में समझते हैं कि इस बार की राजनीतिक बिसात पर कौन से नए समीकरण बन रहे हैं और बिगड़ रहे हैं…
… और पढ़ें