ईरान अमेरिका युद्ध के बीच ईरान के मिसाइल हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट थर्रा उठा है. इसी बीच, यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड करीब 30 घंटों तक आग में सुलगता रहा, जिसकी वजह से 600 क्रू मेंबर्स को जहाज छोड़कर जाना पड़ा. इसी बीच, ईरान के ड्रोन हमलों ने सऊदी अरब में अमेरिका के AN/FPS-117 रडार की कमर तोड़कर रख दी है. इस रडार पर हमले से सऊदी अरब का
पीस शील्ड नेटवर्क और पूरे खाड़ी इलाके में ड्रोन और क्रूज़ मिसाइल हमलों की शुरुआती चेतावनी की ताकत कमज़ोर हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का ये शक्तिशाली रडार सऊदी अरब के अल-कायुसुमाह एयरपोर्ट पर तैनात था, जो सऊदी के उत्तर पूर्व में है. इस रडार के क्षतिग्रस्त होने से गंभीर लंबी दूर से होने वाले हमलों को भांपने वाले सेंसर नोड ठप्प हो जाएंगे, जिसकी वजह से पूरे खाड़ी इलाके के रणनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले हवाई क्षेत्र में सर्विलांस का एक बहुत बड़ा फासला आ जाएगा. इस रडार की कीमत करीब 14.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक है.
… और पढ़ें