Iran US News: यूएई के परमाणु प्लांट पर गिरा ड्रोन, हमले के पीछे ईरान?

जानकारी के मुताबिक, अल-दफ्रा इलाके में बने बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ये ड्रोन हमला हुआ है.

यूएई के परमाणु पावर प्लांट पर एक ड्रोन हमला हुआ है, जिसकी वजह से परमाणु प्लांट के जनरेटर में आग लग गई. इसको लेकर अबू धाबी की एजेंसियों ने आधिकारिक जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक, अल-दफ्रा इलाके में बने बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ये ड्रोन हमला हुआ है. अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, इस हमले में फिलहाल कोई घायल नहीं हुआ.

और प्लांट से किसी भी तरह के रेडिएशन लीकेज की खबर नहीं है. परमाणु प्लांट को चलाने वाली फेडरल अथॉरिटी का कहना है कि प्लांट का ज़रूरी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है. इसको लेकर, फेडरल अथॉरिटी फोर न्यूक्लियर रेग्युलेशन ने कहा कि इस घटना ने परमाणु ठिकाने की सुरक्षा को प्रभावित नहीं किया है और इसके सभी यूनिट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. वहीं, इस हमले को देखते हुए बहरीन ने अलर्ट का सबसे उच्च स्तर घोषित किया है. आपको बता दें कि बराकाह परमाणु पावर प्लांट UAE का इकलौता न्यूक्लियर प्लांट है और ये देश की उर्जा सुरक्षा के लिए लिहाज़ से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है.

और पढ़ें