ईरान अमेरिका युद्धविराम के बीच अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी दि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है, 40 दिनों की जंग के बावजूद ईरान के पास अभी भी हज़ारों बैलिस्टिक मिसाइलों का ज़खीरा बरकरार है. अमेरिका के अधिकारियों ने भी ये बात कही है कि तेहरान अभी भी ज़मीन के भीतर से लॉन्चर्स को बाहर निकाल सकता है और ईरानी सेना सीज़फायर का फायदा फिर से
अपनी मिसाइल फोर्स को खड़ा करने में कर सकती है. दि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिका और इज़रायली अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के मिसाइल लॉन्चर तबाह हो चुके हैं, क्षतिग्रस्त या ज़मीन के नीचे दबे हैं लेकिन उनमें से कुछ की मरम्मत की जा सकती है या दोबारा से ज़मीन के भीतर से निकाला जा सकता है. Wall street की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के दौरान ईरान का मिसाइल ज़खीरा घटकर करीब आधा रह गया,नलेकिन ईरान के पास अभी भी मध्यम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें 1,00 से ज्यादा हैं, जिनकी संख्या युद्ध की शुरुआत के दौरान करीब 2,500 थी.
… और पढ़ें