ईरान अमेरिका के बीच युद्धविराम वार्ता पाकिस्तान में विफल रही है. इस मीटिंग के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सामने खुलकर कह दिया कि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करेगा. इसी बीच, इंस्टिट्यूट फोर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान इस्फाहन परमाणु ठिकाने के प्रवेश द्वार
की बाड़ेबंदी कर रहा है, जो ज़मीन के नीचे है. संस्थान ने सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों का विश्लेषण करके कहा है कि इस्फाहन परमाणु ठिकाने के तीन प्रवेश द्वारों के बाहर मिट्टी के टीले, मलबे के ढेर और बाड़ जैसी दिखने वाली चीज़ें बनी हैं. इन्हें हाल ही में अस्थाई रुकावटों के तौर पर तैयार किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सड़कों पर बनाई गई इस बाड़ेबंदी को 18 मार्च 2026 के बाद बनाया गया है क्योंकि, इस तारीख से पहले यहां पर इस तरह की बाड़ेबंदी नहीं थी.
… और पढ़ें