Iran US News: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में अमेरिकी जहाज को घेर लिया?

ईरानी सेना ने अपने बयान में कहा कि सैन्य जहाज़ों द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने की किसी भी तरह की कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा.

ईरान अमेरिका युद्धविराम के बीच ईरानी सेना ने अपने एक बयान में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ में अगर किसी भी सैन्य जहाज ने कदम रखने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा. इसको लेकर ईरानी सेना ने अपने बयान में कहा कि सैन्य जहाज़ों द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने की किसी भी तरह की कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा. ईरानी नौसेना के पास स्ट्रेट

ऑफ होर्मुज़ का समझदारी से प्रबंधन करने का पूर्ण अधिकार है. आपको बता दें कि ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिका के एक सैन्य जहाज ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ में घुसने की कोशिश की थी. लेकिन, ईरानी नौसेना की तरफ से उसे लगातार चेतावनी दी गई. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाज से कहा कि अगर उसने रास्ता नहीं बदला या पीछे नहीं हटा तो ईरान 30 मिनट के भीतर जहाज पर हमला कर दिया जाएगा. ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरानी नौसेना की इस धमकी के बाद अमेरिकी जहाज ने अपना रास्ता बदला और वो पीछे हटने के लिए मजबूर हुआ.

और पढ़ें