Iran US News: ट्रंप के साथ मिले सऊदी-यूएई, ईरान के खिलाफ बहुत बड़ा ‘चक्रव्यूह’!

रिपोर्ट के मुताबिक, हालातों से वाकिफ अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब ने अमेरिका को किंग फहद एयर बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है.

ईरान अमेरिका के बीच अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी दि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि सऊदी अरब और UAE ईरान के खिलाफ जंग लड़ने के बेहद ही करीब पहुंच चुके हैं. हाल ही में सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैज़ल बिन फरहान ने अपने बयान में ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि “ईरानी हमलों को लेकर सऊदी अरब का सब्र असीमित नहीं है.”

रिपोर्ट के मुताबिक, हालातों से वाकिफ अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब ने अमेरिका को किंग फहद एयर बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. हालांकि, शुरुआती हमलों में सऊदी ने अमेरिका को इस एयरबेस का इस्तेमाल नहीं करने दिया था. वॉल स्ट्रीट जर्नल को सऊदी के अधिकारियों ने बताया कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फिर से ईरान के खिलाफ प्रतिरोधक ताकत को स्थापित करने के इच्छुक हैं, जो सऊदी की टकराव को कम करने की कूटनीति में बदलाव को दिखाता है, जिसके तहत सऊदी फिर से ईरान के खिलाफ अपनी फौज को खड़ा कर सकता है. वॉल स्ट्रीट जर्नल को एक सूत्र ने कथित तौर पर बताया कि अब बस कुछ ही समय की बात है, जब सऊदी अरब सीधे तौर पर युद्ध में शामिल हो जाएगा. कुछ मिलिट्री एक्सपर्ट्स ये भी मान रहे हैं कि सऊदी की सैन्य कमान के भीतर पहले ही ईरान के खिलाफ आक्रामक कदम उठाने की आकस्मिक योजना चल रही है. UAE ईरान की तमाम संपत्तियों को ज़ब्त करने की तैयारी कर रहा है.

और पढ़ें