Iran US News: पुतिन-चीन ने खामनेई के लिए तेहरान में कर दिया ये खेला!

'रूस और चीन सक्रिय रूप से ईरान को अमेरिका के साथ टकराव के लिए तैयार कर रहे हैं.'

अमेरिका के लिए ईरान के साथ भिड़ना इतना आसान नहीं होगा, जितना उसे लग रहा था क्योंकि, अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी और मिलिट्री एनालिस्ट स्टानिस्लाव क्रैपिवनिक का कहना है कि अमेरिका मूलभूत रूप से ईरान के दरवाज़े पर बड़े सैन्य जमावड़े के साथ डेरा डालकर बैठा है. उनके मुताबिक, रूस और चीन सक्रिय रूप से ईरान को अमेरिका के साथ टकराव के लिए तैयार कर रहे हैं. उनके मुताबिक,

रूस और चीन पहले संकेत दे चुके हैं कि वो ईरान में संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना बना रहे हैं. रूस के लिए ईरान काकेशस और मध्य एशिया का प्रवेश द्वार है. जबकि चीन के लिए ईरान केंद्रीय एशिया और उससे पार के दरवाज़े खोलता है. और ऐसे हालातों में रूस-चीन ईरान को ऐसे गिरने नहीं देंगे. क्रैपि वनिक के मुताबिक, पिछले 6 महीनों में रूस ने ईरान में एयर डिफेंस सिस्टम को फिर से खड़ा किया है और सुखोई- 35 जेट्स के लिए पायलटों को ट्रेन किया.जबकि चीन ने ईरान के लिए हाई रिजॉल्यूशन रडार और सैटेलाइट से जुड़े वॉर्निंग सिस्टम को बनाया है. चीन ईरान को अपना इंटीग्रेटेड रडार सिस्टम दे रहा है.जो कड़ी बीम और लो वेवलेंथ से लैस हैं. ये सैटेलाइट सिस्टम के साथ एकीकृत हैं. ये ईरान के बाहर 500 से 600 किलोमीटर के अंदर की चीज़ों को पकड़ सकते हैं.

और पढ़ें