रूस ईरान को लड़ाकू जेट सुखोई-35SE के बेड़े के साथ मिसाइलों का एक पूरा पैकेज देना जा रहा है. यह खुलासा लीक हुए रूसी डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स से हुआ है, जिसमें रूस-ईरान की इस डिफेंस डील की बारीकियों के बारे में बताया गया है. लीक हुए दस्तावेज़ों में इस बात का ज़िक्र है कि रूस जल्द ही ईरान को Su-35SE लड़ाकू जेट्स के लिए आधुनिक मिसाइलें और हथियार दे सकता है.
अगर ये बात सच साबित होती है तो 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ये पहली बार है, जब ईरान के पास एक मॉर्डन और ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम होगा. लेकिन, अब सवाल ये उठता है कि आखिर रूस ईरान को इन जेट्स के लिए कौन-कौन से हथियार दे सकते है? तो आपको बता दें कि लीक हुए दस्तावेज़ों में लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली R-77 मिसाइल इस पैकेज का हिस्सा है. इसके साथ ही, रूस ईरान को R-73 नज़दीक से हवाई में हमला करने वाली डॉगफाइट मिसाइल दे सकता है. इस पैकेज में KH-38 मिसाइल भी है, जो एकदम सटीक हमला करने में माहिर है. जानकारी के मुताबिक, पुतिन ईरान को KH-31 मिसाइल भी दे सकते हैं, जो दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ा सकती है.
… और पढ़ें